राजस्थान का एग्जिट पोल देख भाजपा के खेमे में खुशी की लहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2019

जयपुर। एग्जिट पोल के परिणाम से राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित दिख रहे हैं वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि चुनाव के वास्तविक परिणाम कहीं अलग होंगे। राज्य में लोकसभा की 25 सीटों के लिए मतगणना भी 23मई को होनी है। रविवार शाम को आए तमाम एग्जिट पोल का सार यही है कि राजस्थान में कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा पांच सीटें मिलेंगी। 2014 के लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटें भाजपा की झोली में गयी थीं। अलग अलग एग्जिट पोल के अनुसार इस बार राज्य की 20 से 25 सीटें भाजपा के खाते में जा सकती हैं और अगर ऐसा हुआ तो बहुत दशकों बाद राज्य में ऐसा परिणाम देखने को मिलेगा। क्योंकि आमतौर पर राज्य में जिसकी सरकार होती है, लोकसभा चुनाव में भी उसका ही दबदबा रहता है।

इसे भी पढ़ें: सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के दम पर जीत का संकेत देते हैं एग्जिट पोल: गडकरी

एग्जिट पोल के बाद सोमवार का दिन भाजपा कार्यकताओं के लिए उत्साह भरा रहा। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ साथ कार्यकताओं व मीडिया का जमावड़ा लगा रहा। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी व संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने पदाधिकारियों की बैठक ली। वहीं कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में अपेक्षाकृत शांति दिखी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट वहां पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले। एक कांग्रेस कार्यकर्ता राशिद खान ने एग्जिट पोल में भाजपा की बढ़त पर कहा कि नतीजे आने दीजिए तब पता चलेगा।  

इसे भी पढ़ें: चुनाव बाद के परिदृश्य के लिए विपक्षी दलों के साथ तृणमूल की बातचीत जारी

राज्य में भाजपा की किसी लहर को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल की सच्चाई सबको पता है। राज्य में कांग्रेस जीतेगी और यह बात 23 तारीख को सामने आ जाएगी। वहीं एक अन्य कार्यकर्ता ने मुस्कारते हुए कहा कि चिंता मत करिए हम जीत रहे हैं। उधर एग्जिट पोल आने के बाद भाजपा कार्यकर्ता जबरदस्त उत्साह में हैं। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उनका यह उत्साह उनके चेहरे व हावभाव में नजर भी आया। भाजपा विस्तारक योजना के प्रदेश कार्यालय प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि जिस दिन लोकसभा चुनावों की घोषणा हुई थी उसी दिन से लोग कहने लगे थे कि आयेगा तो मोदी ही। यानी लोगों ने मन बना लिया था। भाजपा के एक कार्यकर्ता ज्योति किशोर ने मोदी को ‘जननेता’ बताते हुए कहा कि मोदी के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ही नहीं, जनता ने भी वोट मांगे।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की