एक्जिट पोल के नतीजों से भाजपा खेमे में उत्साह, कार्यकर्ता कर रहे जश्न की तैयारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2019

नयी दिल्ली। एक्जिट पोल के पूर्वानुमानों से उत्साहित भाजपा ने 23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम में संभावित जीत का जश्न यहां पार्टी मुख्यालय में बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को लगभग सभी एक्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर सत्ता में आते दिख रहे हैं। इनमें से कुछ पूर्वानुमानों में तो भाजपा नीत राजग को 300 से ज्यादा सीटें मिलने के आसार हैं। भाजपा मुख्यालय में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ता एक्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित नजर आये और उन्होंने राजग को बड़ी विजय का विश्वास जताया।

एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि कई कार्यकर्ता जहां इतने दिन तक अथक परिश्रम करने के बाद आज आराम कर रहे हैं, वहीं 23 मई को मतगणना वाले दिन के लिए तैयारियां पूरे जोर पर हैं। भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े जितेंद्र रावत ने कहा, ‘‘हमारा पूरा ध्यान चुनाव पर था और सभी की छुट्टियां निरस्त हो गयी थीं। हम चुनाव के समय 24 घंटे काम कर रहे थे और विश्वास था कि हम 300 का आंकड़ा पार करेंगे।’’ पंजाब से भाजपा कार्यकर्ता समीर छाबड़ा किसी काम से दिल्ली आये हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द अपने घर लौटना चाहते हैं और 23 मई को साथियों के साथ जश्न मनाना चाहते हैं। पंजाब के मनसा में व्यवसाय करने वाले छाबड़ा ने कहा, ‘‘मेरे परिवार की पांच पीढ़ियां पार्टी से जुड़ी रही हैं। मेरे परदादा जनसंघ से जुड़े थे।’’

इसे भी पढ़ें: समूचे MP में चुनाव हारने जा रही है कांग्रेस, CM पद से इस्तीफा दें कमलनाथ: शिवराज

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पत्नी का परिवार परंपरागत रूप से कांग्रेस का मतदाता है। हमारी शादी के बाद मैंने अपनी पत्नी को राष्ट्र सेविका समिति (आरएसएस की महिला शाखा) के शिविर भेजा और 15 दिन में वह संघ और भाजपा के दर्शन को समझ गयीं। अब वह भाजपा की समर्थक हैं।’’ छह साल की उम्र से संघ से जुड़े 63 वर्षीय कृष्ण चंद्र बंसल ने कहा कि पार्टी जीतती है या हारती है, इससे फर्क नहीं पड़ता। हमारा काम लोगों की बेहतरी के लिए काम करना और उनकी सेवा करना है। अब हमने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए काम करना शुरू कर दिया है। भाजपा की सोशल मीडिया और आईटी इकाई ने इस चुनाव में बड़ी भूमिका निभाई है और टीम के एक सदस्य ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर बताया कि उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव जीतने के एक साल बाद ही 2019 की तैयारी शुरू कर दी थी।

प्रमुख खबरें

Venezuela Earthquake Video | वेनेजुएला में महाविनाश! कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप, देश में आपातकाल घोषित

मैं बहुत खुश हूँ, Samantha Ruth Prabhu ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, Maa Inti Bangaaram इवेंट में किया मैटरनिटी लीव का ऐलान

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: क्यों है यह सबसे कठिन और श्रेष्ठ व्रत? जानें इसकी कथा और Divine Blessings