San Diego में दिखाई जाएगी Project K की स्पेशल झलक, Prabhas और Deepika Padukone के साथ ये हस्ती इवेंट में होगी शामिल

By एकता | Jul 15, 2023

साउथ के बाहुबली अभिनेता प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'प्रोजेक्ट के' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। फिल्म के मेकर्स ने इस महीने की 20 और 21 तारीख को फैंस को 'प्रोजेक्ट के' की पहली झलक दिखाने का ऐलान किया है। वैजयंती मूवीज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शुक्रवार को एक पोस्ट किया, जिसके जरिए उन्होंने फिल्म की पहली झलक दिखाने की घोषणा की। इस पोस्ट में प्रोजेक्ट के की एक तस्वीर है, जिसमें दो हाथ एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के कोने में '20 जुलाई को यूएसए और 21 जुलाई को भारत में पहली झलक देखें' लिखा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Citadel India की शूटिंग पूरी कर Samantha Ruth Prabhu ने लिया एक्टिंग से ब्रेक, दोस्त ने लिखा भावुक पोस्ट

'प्रोजेक्ट के' की पहली झलक अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में 20 जुलाई को दिखाई जाएगी। इस इवेंट में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन हिस्सा लेंगे। इस बात की घोषणा फिल्म निर्माताओं ने अभी हाल ही में की थी। इसके बाद 21 जुलाई को स्टारकास्ट भारत में फिल्म की पहली झलक की विशेष फुटेज को लॉन्च करेगी। भारत में होने वाले इवेंट में कौन-कौन शामिल होने वाला है, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें: Airport पर हाथों में हाथ डाले स्पॉट हुए Vicky Kaushal और Katrina Kaif, बर्थडे ट्रिप के लिए हुए रवाना

प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' को नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने इसके आधिकारिक नाम को लेकर एक पोस्ट किया है। आश्विन ने लिखा, 'इस कवर में कागज की एक शीट है जिस पर एक शब्द छपा हुआ है। लेकिन यह जो भार वहन करता है.... कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे यह पूरी दुनिया ही है।' प्रोजेक्ट के में 'के' क्या है वो लोगों को आने वाले कुछ दिनों में पता चल जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के मुताबिक, प्रोजेक्ट के का 'के' कालचक्र के लिए है। कालचक्र का मतलब समय का पहिया होता है, जिसे बनाने और मिटाने वाले के रूप में देखा जाता है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख