अगले महीने होगा राष्ट्रमंडल खेल 2022 के बहिष्कार का फैसला, IOA रखेगा अपनी राय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी परिषद अगले महीने होने वाली बैठक में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के बहिष्कार को लेकर फैसला लेगी। आईओए महासचिव राजीव मेहता ने शनिवार को यह जानकारी दी। आईओए ने निशानेबाजी को हटाये जाने के विरोध स्वरूप बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के बहिष्कार का प्रस्ताव रखा है।

इसे भी पढ़ें: गौरव सोलंकी और विजेता गोविंद सेमीफाइनल पहुंचे, दो और पदक पक्के

मेहता ने प्रेस ट्रस्ट से कहा कि कई खिलाड़ियों और कुछ राष्ट्रीय खेल महासंघों ने राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने के उनके अधिकार की बात कही है। इन सभी पर गौर करते हुए हमारी कार्यकारी परिषद की बैठक अगले महीने होगी और इस पर फैसला लिया जायेगा। उन्होंने इन आरोपों का खंडन किया कि आईओए ने 2015 में हुई आमसभा में अनिवार्य खेलों के संबंध में राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के संविधान में संशोधन में निशानेबाजी का मसला नहीं उठाया। 

प्रमुख खबरें

Baramati महाराष्ट्र के गौरव की लड़ाई, MVA राज्य में 30-35 लोकसभा सीट जीतेगा : Raut

संपत्ति लूटने की योजना बना रही है कांग्रेस, Karnataka के दावणगेरे में विपक्षी पार्टी पर खूब बरसे PM Modi

इंडी गठबंधन को लेकर भाजपा हमेशा से एक ही बात कहती आई है कि सिर्फ दल मिले हैं दिल नहीं मिले हैं - वीरेंद्र सचदेवा

Rajasthan में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 60 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का इस्तेमाल