Exide का 'Make in India' बूस्ट: Bengaluru प्लांट से दिसंबर तिमाही में शुरू होगी कमाई

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 11, 2026

 बैटरी विनिर्माता एक्साइड इंडस्ट्रीज को बेंगलुरु स्थित लिथियम-आयन सेल विनिर्माण संयंत्र से चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही से आय शुरू होने की उम्मीद है। प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अवीक रॉय ने शुक्रवार को यह संभावना जताई। इस संयंत्र से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और ऊर्जा भंडारण प्रणालियों के लिए देश में निर्मित बैटरी सेल की आपूर्ति शुरू की जाएगी। रॉय ने कहा कि परियोजना के पहले चरण को पूरा करने के लिए कंपनी चालू वित्त वर्ष में अतिरिक्त 1,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने तीसरी तिमाही से स्थिर लिथियम बैटरी अनुप्रयोगों के लिए भी वाणिज्यिक आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य तय किया है। रॉय ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में संयंत्र की पहले चरण की छह गीगावाट-घंटा (जीडब्ल्यूएच) क्षमता में से लगभग तीन जीडब्ल्यूएच का उपयोग शुरू होने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि बेंगलुरु संयंत्र अभी चालू करने के चरण में है और कंपनी उत्पादन बढ़ाने से पहले विनिर्माण प्रक्रियाओं को स्थिर करने पर काम कर रही है। रॉय ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक परिवहन (ईवी) बाजार तेजी से बढ़ रहा है, इसके बावजूद देश में लिथियम-आयन सेल की मौजूदा मांग लगभग पूरी तरह आयात से पूरी की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त