एक्जिम बैंक ने घाना को दो परियोजनाओं के लिए 18 करोड़ डालर का कर्ज दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2019

मुंबई। एक्जिम बैंक ने घाना को दो परियोजनाओं के लिये 18 करोड़ डालर मूल्य की कर्ज सुविधा दी है। यहां मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार बैंक ने येन्डी में पुनर्वास और पेय जल प्रणाली के उन्नयन के लिये 3 करोड़ डालर की कर्ज सुविधा दी है। साथ ही पूरे पश्चिम अफ्रीकी देशों में कृषि यंत्रीकरण सेवा केंद्रों को मजबूत करने को लेकर 15 करोड़ डालर की कर्ज सहायता उपलब्ध करायी गयी है। इन समझौतों के साथ एक्जिम बैंक अबतक घाना को 38.83 करोड़ डालर मूल्य की कर्ज सुविधा दे चुका है।

इसे भी पढ़ें: Uber ने चंडीगढ़ में 24 घंटे वाली सुरक्षा हेल्पलाइन शुरू की

बैंक ने घाना को ग्रामीण विद्युतीकरण, कृषि और परिवहन, राष्ट्रपति का नया दफ्तर, गन्ना विमास तथा सिंचाई आदि के लिये कर्ज सुविधा दी है। बैंक अब तक 63 देशों को कुल 24.46 अरब डालर मूल्य की 248 कर्ज सुविधाएं उपलब्ध करा चुका है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Train Assault: महिला आयोग सख्त, Naigaon Station मामले में डीजीपी से सात दिन में मांगी रिपोर्ट

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली