हम हार स्वीकार नहीं करेंगे! Exit Poll का डाटा हो गया लीक? इसलिए कांग्रेस ने एग्जिट पोल की TV डिबेट से किया किनारा

By अभिनय आकाश | Jun 01, 2024

लोकसभा चुनाव अपने आखिरी दौर में है। आज सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग में अब कुछ घंटे ही शेष रह गए हैं। प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस बार का चुनाव सात चरणों में सपन्न हो रहा है। 75 दिन में रैलियों का शोर जमकर गूंजा, मुद्दों का तूफान उठा, बयानों के  बाण चले। सियासी उठा-पटक भी खूब देखने को मिली। खटाखट, फटाफट, टकाटक सब देखने को मिल गया। सब ने अपनी डफली अपना राग सुनाया। वहीं 4 जून को 18वीं लोकसभा के नतीजे का इंतजार है। चुनाव का परिणाम जानने के लिए हर दिन बेकरार है। लेकिन इससे पहले नतीजों पर दावों का घमासान छिड़ा है। सबके अपने अपने दावे हैं। कोई 400 पार की बात कर रहा है तो कहीं कुछ और ही ख्याली पुलाव पकाते देखा जा रहा है। आज शाम 6 बजे देश में अगले पांच साल तक किसकी सरकार होगी, उसके ऊपर मुहर लग जाएगा। भविष्य ईवीएम में कैद हो जाएगा।  ऐसे में आज शाम 6:30 बजे एग्जिट पोल भी आने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही विपक्ष और खासकर कांग्रेस ने सरेंडर कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: समय बिताने के लिए करना है कुछ काम...किसका सिक्का चला और कौन चलता बना, एग्जिट पोल के अनुमान पर एक नज़र

समर्थन या विरोध अधिकतर पार्टियों की यही नीति रहती है। आप बता सकते हो कि हम परिणाम का इंतजार करेंगे। एग्जिट पोल बिल्कुल सही ही हो ऐसा तय नहीं है। इसके आंकड़ों में भी अंतर कई बार देखने को मिले हैं। कई राज्यों के चुनावों में बीजेपी की हार जब दिखाई या बताई जा रही थी तो उसने इस तरह के किसी बहस से किनारा नहीं किया था। लेकिन टीवी डिबेट में आत्मनिरिक्षण की बात होती है। हार के कारणों पर पार्टी की चर्चा की बात कही जाती है। लेकिन अगर कोई पहले से ही मन बना ले कि हम हार स्वीकार नहीं करेंगे। उसका ठीकरा, चुनाव आयोग, ईवीएम और पीएम मोदी के रवैये को जिम्मेदार बताएंगे। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप