एग्जिट पोल बेतुका, कर्नाटक में कांग्रेस 15 से 20 सीट जीतेगी : Siddaramaiah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2024

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को पार्टी नेता राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया कि एग्जिट पोल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मीडिया का पोल है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस कर्नाटक की 28 लोकसभा सीट में से 15 से 20 सीट पर जीत दर्ज करेगी। राहुल गांधी ने रविवार को एग्जिट पोल को ‘मोदी मीडिया पोल’ करार दिया था। लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के बाद शनिवार को विभिन्न टीवी चैनलों पर प्रसारित एग्जिट पोल में पूर्वानुमान लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लगातार तीसरी बारलोकसभा में बहुमत प्राप्त होगा। 

इसे भी पढ़ें: ओडिशा में आसमानी बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

पिछले आम चुनाव में कांग्रेस ने जद (एस) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था और दोनों दलों को महज एक-एक सीट पर जीत मिली थी जबकि भाजपा ने 25 सीट पर जीत दर्ज की थी। मांड्या सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भाजपा के समर्थन से जीत दर्ज की थी। इस बार जद (एस) भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है और उसने हासन, मांड्या और कोलार क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

प्रमुख खबरें

गुना में कुनो उद्गम स्थल कंजा पर सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के साथ की ‘टिफिन बैठक’, आत्मीयता के साथ किया संवाद

Greater Noida में UP International Trade Show का चौथा संस्करण 25 सितंबर से

RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर सहकारी बैंक बोर्ड से हटा दिया

Semiconductor क्षेत्र में देश के युवा खड़ी करेंगे Qualcomm और Intel जैसी कंपनियां: Ashwini Vaishnaw