वाराणसी: मुख्यमंत्री के गोद लिए स्वास्थ्य केंद्र से बड़ी जनता की उम्मीद

By आरती पांडेय | Jun 09, 2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवापुरी विकास खंड के हाथी बाजार जयकरण शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी बाजार को गोद लिया। मुख्यमंत्री के गोद लेते ही क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोटि-कोटि धन्यवाद किया। जिस तरह से शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर यह सामुदायिक केंद्र को लेकर के लोगों में काफी उत्साह और खुशी की लहर है। ग्राम प्रधान ने बताया कि लगभग हाथी बाजार और आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर के 25000 आबादी को अब यह सुविधा यहां पर मिलेगी। पहले शहर जाते वक्त की घटनाएं भी घट जाती थी। फर्स्ट ट्रीटमेंट नहीं मिल पाता था। अब यह सुविधा यहीं पर मिलेगी। इसको लेकर हम लोगों में बहुत काफी उम्मीद है कि अब स्वास्थ्य को लेकर के बेहतर इलाज यहां पर मिलेगा।

 

इसे भी पढ़ें: दो महीने बाद वाराणसी में खुली मार्केट, लौटी रौनक, खिले दुकानदारों के चेहरे


गर्भवती महिलाओं को खास तौर से यहां पर अच्छी सुविधाएं मिलेंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी हंसराज ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होगा। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में मशीनें थी और भी मशीनें बढ़ाई जाएंगी। लोगों को हर तरीके का इलाज यहां किया जाएगा। खासतौर से महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं था अब अल्ट्रासाउंड मशीन भी यहां पर लगेगी। ऑक्सीजन प्लांट बैठाया जाएगा। लोगों को ऑक्सीजन की कमी ना हो बच्चों के लिए अलग से वार्ड वार्ड की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य टीम द्वारा सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। वही ग्राम सभा के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोटि-कोटि बधाई दी। कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर हमारे स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में पड़ा है। इससे हम लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा और हमें शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress