उम्मीद है कि डीपीडीपी सहित सभी विधेयकों पर चर्चा में हिस्सा लेगा विपक्ष: केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2023

नयी दिल्ली। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा कि सरकार उम्मीद करती है कि विपक्ष संसद में सभी विधेयकों पर चर्चा में भाग लेगा। उन्होंने कहा कि सरकार मणिपुर सहित सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार बृहस्पतिवार को संसद में डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (डीपीडीपी) विधेयक पेश कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: पहली परीक्षा में फेल या पास होगा INDIA गठबंधन, दिल्ली वाले बिल पर क्या है गणित

विधेयक को कभी भी स्थायी समिति के पास नहीं भेजा गया।’’ मंत्री ने कहा कि स्थायी समिति ने नागरिकों की गोपनीयता और डेटा संरक्षण के मुद्दे का स्वयं मूल्यांकन किया है, पहले के मसौदे को देखा है और टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें ऐसा करने का अधिकार है। मुझे लगता है कि ब्रिटास ने इसे पिछले दरवाजे के रूप में चित्रित करने की कोशिश की है जिसके द्वारा समिति को पहले से विधेयक की एक प्रति मिल गई है और सदस्यों को नहीं मिली। मुझे लगता है कि यह एक गलत चित्रण है।’’

ब्रिटास भी स्थायी समिति के सदस्य हैं। ब्रिटास ने समिति को भेजे अपने असहमति नोट में कहा कि मसौदा रिपोर्ट में डीपीडीपी विधेयक पर समिति की सिफारिशें शुरू से ही अमान्य हैं और नियमों के तहत प्रदत्त समिति की शक्तियों के दायरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘नियम स्थायी समिति को ऐसे किसी भी विधेयक का अध्ययन करने से रोकते हैं जिसे संसद में अभी पेश नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

NITI Aayog सदस्य Rajiv Gauba ने दी लाइसेंस और अनुमति प्रक्रिया सरल करने की सलाह

Calcutta HC ने Mamata Banerjee की रैली रोकी, श्रीरामपुर मैदान में सभा की दी मंजूरी

भारत ने Hockey में Pakistan को 19-0 से रौंदा, Junior Asia Cup Semi-Final में धमाकेदार एंट्री

AAP का Mission 2027: Bhagwant Mann को PAC में स्थायी सीट, चुनावी रणनीति में होगी बड़ी भूमिका