Sonam Raghuvanshi की मानसिकता को लेकर एक्सपर्ट ने दी जानकारी, क्रुरता को लेकर बताया सच

By रितिका कमठान | Jun 10, 2025

देश में इन दिनों एक मामले बेहद चर्चा में है। वो है सोनम रघुवंशी द्वारा अपने ही पति ही हत्या को अंजाम देने का मामला। ऐसी कई घटनाएं बीते कुछ महीनों में सामने आई हैं जब पत्नियों ने अलग अलग कारणों से अपने ही पति की हत्या को अंजाम दिया है। या पत्नी ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर हत्या करवाई है या फिर खुद ही पति की हत्या की है।

मीडिया रिपोर्ट्स में एक्सपर्ट्स ने बताया कि इसके पीछे खास साइकोलॉजी भी होती है। इसमें कई मानसिक बीमारियां भी होती है। तीन स्तर पर इन बीमारियों को जस्टिफाई किया जाता है। इसमें बायलॉजिकल, साइकोलॉजिकल और सोशल स्तर शामिल है। जानकारी के मुताबिक बायोलॉजिकल श्रेणी में ये स्थिति उस समय होती है जब व्यक्ति के अंदर भी ऐसे जीन्स रहे होंगे जो इंपल्सिव प्रवृति के थे।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि साइकोलॉजिकल परेशानी जब होती है तो व्यक्ति जिस उम्र में छोटा रहा होगा तब उन्हें टेंपरामेंट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ा होगा। ऐसा व्यक्ति चिड़चिड़ा होता है। इसके साथ ही ऐसे लोग जल्दी गुस्सा होते है और छोटी बातें भी गुस्सा दिलाती है। ऐसा ही व्यवहार व्यक्ति के पर्सनैलिटी में भी बन जाता है।

वहीं कई मामलों में सोशल वातावरण का असर देखने को मिलता है। ये व्यवहार संगत के आधार पर होता है यानी जैसा सोशल सर्किल होगा व्यवहार भी वैसा हो जाएगा। अगर सोशल सर्किल अच्छा नहीं है तो ये भी मानसिक विकृति को जन्म देता है।

प्रमुख खबरें

Bank Strike: 11 सितंबर को देश भर में बैंक हड़ताल का ऐलान, UFBU ने दी चेतावनी

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध

Meerut Police Encounter में दो शातिर गोकश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद