By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026
मेरठ जिले के सरूरपुर क्षेत्र में गोकशी की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सरूरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं, तीसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, दो खोखा, गोकशी में प्रयुक्त दो चाकू, एक गंडासा, प्लास्टिक का थैला, एक जीवित गोवंश और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, तसलीम के खिलाफ चोरी, गोकशी, आयुध अधिनियम और गैंगस्टर अधिनियम समेत 15 मामले, जबकि भूरा के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं। सिंह ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।