छुट्टियों में मोरिजम बीच के नजदीक इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर , मिलेगा शांत वातावरण

By दिव्यांशी भदौरिया | May 28, 2024

अगर कहीं भी घूमने की बात आती है तो उसमें गोवा का नाम जरुर लिया जाता है। गोवा में नाइटलाइफ, पार्टी और कार्निवल के लिए काफी फेमस है। यहां पर प्राकृतिक रुप से सुंदरता, खूबसूरत समुद्र तटों और टेस्टी फूड के लिए जाना जाता है। यहां पर कई बीचेस हैं जो आपको रिलैक्सिंग फील करवाते हैं। इन्हीं बीचेस में से एक है मोरजिम बीच। यहां तुलनात्मक रुप से कम भीड़ होती है, इसलिए यहां पर वक्त बिताना एक अच्छा विचार हो सकता है। यहां पर कई खूबसूरत जगहें जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।

चपोरा फोर्ट

चपोरा फोर्ट मोरजिम से लगभग 10 किमी दूरी पर स्थित है। यह ऐतिहासिक किला अरब सागर और चपोरा नदी के आश्चर्यजनक मनोरम दृश्य को प्रस्तुत करता है। इस प्राचीन लेटराइट किले का एक लंबा और विविध इतिहास है। अगर आप इतिहास में रुचि है तो आपको मोरजिम बीच के करीब इस किला को जरुर देखने जाएं। 

अंजुना बीच

मोरजिम बीच से करीबन 12 किमी की दूरी पर अंजुना बीच है। यह बीच गोवा की सबसे फेमस है और यह बोहेमियन वाइब के लिए जाना जाता है। बता दें, बुधवार के दिन यहां पर लगने वाली मार्केट से आप काफी कुछ खरीद सकते हैं। अंजुना बीच पर प्रसिद्ध झोपड़ियां और क्लब हैं, जो रात भर फुल-ब्लास्ट मोड में डांस करने के लिए इसे बेहतरीन प्लेस बनाते हैं। यहां पर आप सनराइज और सनसेट के दौरान कई खूबसूरत तस्वीरों को क्लिक कर सकते हैं।

अरामबोल बीच

मोरजिम के उत्तर में अरामबोल बीच पर मस्त शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां पर एक मीठे पानी की झील, एक आकर्षक बाजार और योग और ताई ची जैसी कई एक्टिविटीज है, जिन्हें आप यहां कर सकते हैं। 

मोरजई मंदिर

अगर आप गोवा में घूमते हुए एक अलग कल्चर का अनुभाव करना चाहते हैं तो ऐसे में आप मोरजिम बीच के पास मोरजई मंदिर जा सकते हैं। मोरजिम में स्थित यह मंदिर देवी मोरजई को समर्पित है। इस मंदिर का आर्किटेक्चर बहुत ही सुंदर है। मंदिर में शांत वातावरण आपको सुखद अहसास करवाता है।

प्रमुख खबरें

जंग, साज़िश, सियासत और अंतरिक्ष तक भारत: 2025 की वो घटनाएं जिन्होंने पूरी दुनिया को हिला दिया

Carlsen का जलवा बरकरार! 9वीं बार वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियन, असाउबायेवा ने भी किया Triple Crown हासिल

तुम्हारे पाँवों के नीचे कोई ज़मीन नहीं, कमाल ये है कि..., Mallikarjun Kharge के आरोपों पर JP Nadda का तीखा पलटवार

1 जनवरी से BRICS की कमान भारत के हाथ, 2026 में टूटेगा पश्चिमी दबदबा, New Global Era की होगी शुरुआत