North East Travel: अप्रैल में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन शानदार जगहों को करें एक्सप्लोर, एडवेंचर एक्टिविटी का उठा सकेंगे लुत्फ

By अनन्या मिश्रा | Apr 07, 2025

अप्रैल साल का एक ऐसा महीना है, जब देश के कई राज्यों में तेज गर्मी होने लगती है। ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसी जगहों पर घूमने के लिए जाते हैं। लेकिन नॉर्थ ईस्ट इंडिया को भूल जाते हैं। बता दें कि नॉर्थ ईस्ट इंडिया भी कई खूबसूरत और ठंडी-ठंडी जगहें हैं, जहां पर आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको नॉर्थ ईस्ट इंडिया की कुछ शानदार और खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने दोस्तों, पार्टनर या फिर परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

नॉर्थ सिक्किम

इसे भी पढ़ें: Coolest Places In India: अप्रैल की गर्मी में इन खूबसूरत और शानदार हिल स्टेशन पर जाएं घूमने, बिता सकेंगे यादगार पल

हालांकि यह जगह पड़ोसी देश चीन की सीमा के पास स्थित है। इसलिए यहां पर घूमने के लिए एक विशेष परमिट की आवश्यकता होती है। नॉर्थ सिक्किम में आप लाचुंग, युमथांग घाटी, नाथुला दर्रा, लाचेन, त्सोमो झील और गुरुडोंगमार झील जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

शिलांग 

शिलांग मेघालय की राजधानी है और यह समुद्र तल से करीब 5 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। यह एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। पूर्व भारत में शिलांग को बहुत सारे लोग 'पूर्व का स्कॉटलैंड' भी बोलते हैं।

शिलांग में ठंडी-ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए अप्रैल में हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर आप शिलांग पीक, शिलांग गोल्फ कोर्स, एलीफेंट फॉल्स और वार्ड्स लेक जैसी शानदार और खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

गंगटोक

इसके साथ ही सिक्किम की राजधानी गंगटोक भी एक बेहद खूबसूरत जगह है। यहां पर हर साल हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं। वहीं अप्रैल के महीने में यहां का तापमान करीब 15 °C से 20 °C के बीच रहता है।

गंगटोक में आप प्राकृतिक सुंदरता के साथ आकर्षक दृश्यों का भी लुत्फ ले सकते हैं। गंगटोक से आप दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा की खूबसूरती को देख सकते हैं। यहां पर आप एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं।

चेरापूंजी

नॉर्थ ईस्ट इंडिया के मेघालय राज्य में अगर आप ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के साथ सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो आपको चेरापूंजी जाना चाहिए। यह जगह दुनियाभर में सबसे ज्यादा बारिश के लिए फेमस है। इसलिए यहां पर सालों साल मौसम ठंडा रहता है।

वहीं प्रकृति प्रेमियों के लिए चेरापूंजी स्वर्ग से कम नहीं है। चेरापूंजी में आप मावस्मई गुफा, नोहकलिकाई झरना और डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज जैसी जगहों को एक्सप्लोर करना चाहिए। आप यहां पर एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

आसपास घूमने की जगहें

बता दें कि नॉर्थ ईस्ट इंडिया में और भी कई शानदार और बेहतरीन जगहें हैं। जहां पर आप घूम सकते हैं। आप अरुणाचल प्रदेश में तवांग, जीरो वैली असम में माजुली द्वीप और मानस राष्ट्रीय उद्यान और मेघालय में मावलिननॉन्ग आदि जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

चीन के एक दांव से Oil Market में मचेगी खलबली? Import बढ़ने से Supply पर बड़ा खतरा

Parliamentary Committee की सिफारिश: संकट टालने के लिए SEBI को मिलें और अधिकार, आएगा नया Market Code

हमने IVF भी ट्राई किया पर... बच्चे न होने पर एक्ट्रेस Monalisa के पति Vikrant का छलका दर्द

MEA का बड़ा बयान: Settebello Attack में 3 भारतीय नाविकों की मौत, शव लाने की कोशिशें तेज