दक्षिणी फ्रांस में धमाका और आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2022

पेरिस। दक्षिणी फ्रांस के एक अपार्टमेंट में सोमवार को हुए धमाके और उसके बाद लगी आग में दो बच्चों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद से लापता कम से कम दो लोगों की तलाश की जा रही है। फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डार्मिनिन घटना के बाद सेंट-लॉरेंट-दे-ला-सलैनक्यू शहर स्थित घटनास्थल गए। उन्होंने कहा कि देर रात करीब दो बजे हुए धमाके में कम से कम 30 लोग घायल या मानसिक आघात के शिकार हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा पर लगा टैक्स फ्रॉड का आरोप, एक ट्वीट के बाद बढ़ता गया विवाद

स्थानीय रेडियो चैनल ब्लू रूसिलॉन ने खबर दी कि धमाका दो मंजिला इमारत के भूतल पर हुआ जहां पर किराना और सैंडविच बार स्थित था। इसके बाद लगी आग पड़ोस की इमारतों में भी फैल गई। परपिग्नैन के अभियोजक जीन डेविड कैविली ने कहा कि अभी धमाके की वजह के बारे में कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन दुकान में मौजूद गैस सिलेंडर में धमाके की आशंका है। कैविली ने कहा कि जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Delhi CM Rekha Gupta पर नहीं होगी FIR, कोर्ट ने खारिज की अर्जी, 19 नवंबर को अगली सुनवाई

प्रतिबंधित PLA का सदस्य रेगन सिंह Delhi से गिरफ्तार, Manipur Police को सौंपा गया

Indian Air Force ने लोक कल्याण मार्ग स्थित 39.5 एकड़ Sports Complex मंत्रालय को सौंपा

West Bengal: 393 निजी B.Ed Colleges को दाखिले की अनुमति, 205 संस्थानों पर रोक