तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 10 मजदूरों की मौत, 15 से 20 लोग घायल

By अंकित सिंह | Jun 30, 2025

तेलंगाना के पशमीलाराम में सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, फैक्ट्री में रिएक्टर विस्फोट के कारण आग लगी। तेलंगाना के अग्निशमन अधिकारियों ने बताया है कि रिएक्शन विस्फोट के कारण लगभग 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। तेलंगाना टुडे के अनुसार, विस्फोट के कारण कई श्रमिकों के फंसे होने की भी आशंका है। रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर 11 दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। फंसे हुए श्रमिकों को खोजने के लिए बचाव और खोज दल भी घटनास्थल पर तैनात किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य