Breaking: INS रणवीर के आंतरिक डिब्बे में विस्फोट, भारतीय नौसेना के तीन जवानों की मौत

By अंकित सिंह | Jan 18, 2022

नेवल डॉकयार्ड मुंबई में आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। आईएनएस रणवीर पर एक आंतरिक डिब्बे में विस्फोट में हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक इस विस्फोट में नौसेना के 3 जवानों की जान चली गई है। हालांकि, जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल कोई बड़ी सामग्री क्षति की खबर नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। इस मामले की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

प्रमुख खबरें

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा

इस सप्ताह तीन कंपनियां लाएंगी IPO, 6,400 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

दो साल में आवास ऋण बकाया 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा : RBI आंकड़े

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास