कैराना के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार लोगों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

By अंकित सिंह | Oct 01, 2021

उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, शामली के कैराना में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भयंकर विस्फोट के कारण अब तक 4 लोगों की मौत की खबर है। कई लोग मलबे में अभी भी दबे हुए हैं तो एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक रजवाड़े के पास स्थित फैक्ट्री में करीब 4:45 बजे यह विस्फोट हुआ। विस्फोट की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने फैक्ट्री का मलबा इधर-उधर बिखरा देखा। मृत लोगों के चिथड़े तक उड़ गए थे। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। प्रशासन की मौजूदगी इस वक्त वहां है। राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी