Pakistan Supreme Court Blast: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में बड़ा धमाका, बेसमेंट के ब्लास्ट से ऊपर तक उड़े चीथड़े

By अभिनय आकाश | Nov 04, 2025

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के बेसमेंट में हुए विस्फोट में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के बेसमेंट कैफेटेरिया में एक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे पूरी इमारत हिल गई। इस विस्फोट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट की इमारत को मामूली नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि ज़ोरदार धमाका कोर्ट परिसर की निचली मंजिलों तक गूँज उठा, जिससे इमारत के अंदर दहशत फैल गई। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट के बाद वकीलों और अदालत के कर्मचारियों को इमारत से बाहर निकालकर बाहर खुले क्षेत्रों में ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें: 1100 सैनिकों की मौत, पाकिस्तान को लेकर ये क्या चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया

इस्लामाबाद के महानिरीक्षक अली नासिर रिज़वी ने एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि सुप्रीम कोर्ट कैंटीन में सुबह 10:55 बजे गैस विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि 12 लोग घायल हुए हैं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

PM Modi हिम्मत दिखाएं, Rahul Gandhi बोले- मेरे Galwan वाले बयान से डरे हुए हैं प्रधानमंत्री

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप टिप्स : Valentines Day पर Partner है दूर? ये Special Tips लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में भर देंगे रोमांस

Sansad Diary: फिर हंगामे की भेंट चढ़ी लोकसभा की कार्यवाही, राज्यसभा में बजट पर चर्चा

Bollywood Wrap Up | Salman Khan की अपकमिंग फिल्म पर ब्रेक, Battle of Galwan की रिलीज टली