SEBI चीफ पर कांग्रेस के विस्फोटक खुलासे, पूछा- आख़िर इस शतरंज के खिलाड़ी कौन हैं?

By अभिनय आकाश | Sep 02, 2024

कांग्रेस ने सोमवार को सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर हितों के टकराव का आरोप लगाते हुए आरोप लगाया कि वह बाजार नियामक संस्था की पूर्णकालिक सदस्य रहते हुए एक निजी बैंक से नियमित आय प्राप्त कर रही थीं। विपक्षी दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी नियुक्ति पर सफाई देने को भी कहा। दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 2017 में वर्तमान सेबी अध्यक्ष के पदभार संभालने के बाद से, वह न केवल सेबी से वेतन ले रही हैं, बल्कि आईसीआईसीआई बैंक और उसकी होल्डिंग्स में लाभ का पद भी संभाल रही हैं, और प्राप्त करना जारी रख रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: 3 TV चैनलों का बहिष्कार करेगी तृणमूल कांग्रेस, बंगाल विरोधी एजेंडा चलाने का लगाया आरोप

अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 2017 में सेबी में शामिल होने के समय से लेकर आज तक बुच को आईसीआईसीआई से प्राप्त कुल राशि 16.8 करोड़ रुपये है, जो उसी अवधि के दौरान सेबी से प्राप्त आय से आश्चर्यजनक रूप से 5.09 गुना है। जो कि 3.3 करोड़ रुपये है। 

प्रमुख खबरें

Mumbai में Auto Taxi चालकों को मराठी सीखने के लिए मिली 1 साल की राहत, टली कार्रवाई

Javelin Missile खरीदेगा भारत, US के साथ आधुनिक एंटी टैंक सिस्टम का हुआ समझौता

Tibet में फंसे Maharashtra के 37 तीर्थयात्री Kathmandu रवाना, CM Fadnavis ने की मदद

Nepal Flood में फंसे असम के लोगों की मदद में जुटी सरकार: Himanta Biswa Sarma