दमोह उपचुनाव में हार पर रार बरकरार, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने ट्वीट कर पूछा बड़ा सवाल

By दिनेश शुक्ल | May 08, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश में हाल ही संपन्न हुए दमोह विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद पार्टी में आंतरिक कलह देखने को मिल रही है। दमोह उपचुनाव के परिणाम आने के बाद प्रशासनिक स्तर से लेकर पार्टी स्तर पर तक कार्रवाई हुई है। राज्य सरकार ने दमोह कलेक्टर व एसपी का तबादला कर दिया है तो वही पार्टी स्तर पर कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता जयंत मलैय को जवाब तलब किया गया है।

इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, बताने पर जान से मारने की दी धमकी

बता दें कि उपचुनाव में हार मिलने के बाद भाजपा उम्मीदवार राहुल लोधी ने पूर्व मंत्री जयंत मलैया पर भितरघात का आरोप लगाया था। जिसके बाद जयंत मलैया ने केन्द्रीय प्रह्लाद पटेल का भी वार्ड हारने के हवाला देकर टिकिट चयन पर सवाल उठाए थे। उपचुनाव में मिली हार पर पार्टी संगठन ने पाँच लोगों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की है। पूर्व मंत्री जयंत मलैया को नोटिस देकर बेटे सहित 5 मंडल अध्यक्षों को निष्कासित किया है, जिसके बाद भाजपा में अंतर्कलह खुल कर सामने आने लगी है।

प्रमुख खबरें

Shahrukh Khan Birthday: 2 नवंबर को जन्मे थे बॉलीवुड के रोमांस किंग, जानें आज का इतिहास

भारत के खिलाफ सबक सीखने में देरी से गंवाई T20 सीरीज, Tim Seifert ने बयां किया दर्द

PV Sindhu ने जीता Hylo Open खिताब, फाइनल में लाइन केयर्सफेल्ड को सीधे गेम में दी मात

Delhi Police ने पकड़ा नकली सिक्कों का सिंडिकेट, 20 रुपये के 5000 कॉइन समेत चार अरेस्ट