Propose Day: अपने पार्टनर से कुछ इस अंदाज में करें प्यार का इजहार

By मिताली जैन | Feb 08, 2022

वैलेंटाइन वीक हर प्रेमी जोड़े के लिए बेहद खास होता है। भले ही आप शादीशुदा हों या नहीं। इतना ही नहीं, अगर आपके मन में किसी के प्रति फीलिंग्स हैं और आप उसे सामने वाले को बयां नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसे में प्रपोज डे के दिन लोग अपने मन की बात कहने की हिम्मत कर ही लेते हैं। बस जरूरत होती है कि आपका अंदाज−ए−बयां कुछ अलग होना चाहिए, ताकि सामने वाले आपके दिल की गहराईयों में छिपे प्रेम को समझ पाए और फिर आपको ना कह ही ना पाए। तो चलिए आज हम आपको प्रपोज डे पर अपने पार्टनर को प्रपोज करने के कुछ बेहतरीन आईडियाज के बारे में बता रहे हैं−

आज के समय में अधिकतर लोग फोन में एक−दूसरे को मैसेज भेजकर या फिर इमोजी सेंड करके अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन अगर आप सच में ऐसा कुछ करना चाहते हैं, जो सीधे सामने वाले के दिल में उतर जाए तो ऐसे में आप अपने हाथों से कोई प्यारी सी कविता या फिर कुछ लाइनें लिखकर सामने वाले को दें। अगर आप कविता नहीं लिख सकते तो कोई बात नहीं, लेकिन आप एक प्यारा सा खत तो लिख ही सकते हैं। खत में अपनी उन फीलिंग्स को लिखने की कोशिश करें, जिन्हें आप उनके लिए महसूस करते हैं। साथ ही उन्हें यह भी जरूर बताएं कि वह आपकी जिन्दगी में कितनी स्पेशल हैं।

खास जगह पर करें प्रपोज

अगर आप वैलेंटाइन वीक पर अपने पार्टनर को एक यादगार तरीके से प्रपोज करने का मन बना रहे हैं तो जगह का चुनाव भी बेहद सोच−समझकर करें। आप ऐसी जगह चुनें जो आप दोनों के लिए ही बेहद खास हो। मसलन, जहां आप दोनों पहली बार मिले हों या फिर जहां पर आप दोनों ने पहली बार अपने प्यार का इजहार एक−दूसरे से किया हो। ऐसे में अगर इस साल आप उसी जगह पर अपने पार्टनर को प्रपोज करेंगे तो यकीन मानिए कि इससे उन्हें बेहद अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर जीतना है पार्टनर का दिल तो ये 5 टिप्स आएंगी काम

खेलें लव हंट

यह एक बेहद यूनिक आईडिया है, लेकिन यह आप दोनों के प्यार में एक रोमांच लेकर आएगा। आप अपने घर में या फिर गार्डन एरिया में एक लव हंट प्लॉन कर सकते हैं। जिसके बारे में आपके पार्टनर को कुछ ना पता हो। आप उनसे कहें कि चलो एक गेम खेलते हैं और जीतने पर उन्हें एक बहुत बड़ा इनाम मिलेगा। ऐसे में वह कड़ी से कड़ी जोड़कर जब खजाने तक पहुंचेगी तो वहां पर आप एक अंगूठी और लव लेटर रखें। इसके बाद आप उस अंगूठी को अपने पार्टनर को पहनाते हुए उन्हें प्रपोज करें। 

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: निशानेबाजी में भारत को मिला एक और सिल्वर! 10m एयर राइफल में पुरुषों की टीम चमकी, Rudrankksh Patil और Himanshu Dhillon फाइनल में पहुंचे

Kerala Rain: भारी बारिश और भूस्खलन से 5 की मौत, प्रशासन को हर घंटे समीक्षा के निर्देश

European Football Round-Up | Atletico Madrid ने Real Madrid को डर्बी में हराया, Manchester City ने गोलों की बारिश के साथ दर्ज की रोमांचक जीत

उत्तर-पूर्वी Sudan में सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की मौत, 30 घायल