'बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक दिन', मुख्यमंत्री योगी बोले- एक्सप्रेस-वे से UP की अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया आयाम

By अनुराग गुप्ता | Jul 16, 2022

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन समारोह के दौरान जालौन में एकसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। इसी बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। जब प्रधानमंत्री मोदी जी के करकमलों से 296 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होने वाला है।

उन्होंने कहा कि 'बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे' को हरा-भरा बनाने हेतु इसके दोनों किनारों पर 7 लाख पौधे लगाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के 7 जनपदों से गुजरने वाला यह एक्सप्रेस-वे आवागमन में सुधार करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सहायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सुगम एवं विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी के माध्यम से समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

इसी बीच उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे फरवरी 2020 में चित्रकूट जनपथ में भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। पूरी दुनिया विगत 28 महीनों से कोरोना महामारी की मार झेल रहा है। इसके बावजूद समयबद्ध तरीके से इस कार्यक्रम को करते हुए 28 महीनों के भीतर 296 किमी लंबे फोरलेन के जिसे सिक्सलेन तक विस्तारित किया जा सकता है, इस एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे OP राजभर, बोले- समाजवादी पार्टी के नेता को हमारी जरूरत नहीं 

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में बुंदेलखंड को 2014 के बाद विकास, जनसुविधाओं, इज ऑफ लिविंग की तमाम सुविधाओं का लाभ मिलते हुए दिखाई दिया है। जिसका आजादी के बाद से लोगों ने प्रतिक्षा की। आप हर बुंदेलखंवासी आपके नेतृत्व में गौरव और गरिमा महसूस करता है। क्योंकि बुंदेलखंड के विकास को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए और प्रत्येक भारतवासी के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए आपने (पीएम मोदी) दिशा जो पूरे देश को दी, उत्तर प्रदेश उसी पर कार्य करते हुए आगे बढ़ रहा है।

प्रमुख खबरें

Bihar Flood: 11 जिलों में बिगड़े हालात, Ganga का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर के पार पहुंचा

दिल्ली में Orange-Red Alert! वीकेंड की बारिश से राजधानी में जलभराव, ट्रैफिक जाम

पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन बनाकर T20I वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ेंगी Smriti Mandhana?

Auto Components कंपनियों की 98,000 करोड़ पूंजी Inventory में फंसी: Vector Consulting