मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल का निष्कासन, कमलनाथ पर लगाए गंभीर आरोप

By दिनेश शुक्ल | Mar 15, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की बैठक सोमवार को समिति के अध्यक्ष भारत सिंह (पूर्व गृह मंत्री) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ नेता माणक अग्रवाल के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता छह साल के लिए निलंबित कर दी गई है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होने की बात कांग्रेस की तरफ से कही गई है।इसके बाद संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने इस संबंध में आदेश जारी किया।

इसे भी पढ़ें: आत्मनिर्भर भारत का रास्ता कृषि और ग्रामीण क्षेत्र से होकर जाता है- नितिन गडकरी

वही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य मानक अग्रवाल ने अपने पार्टी से छह साल के निष्कासन को अवैध बताया है। उन्होंने इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। मानक अग्रवाल ने अपने निष्कासन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर षड़यंत्र करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ प्रदेश में कांग्रेस को समाप्त करना चाहते हैं। वे (कमलनाथ) उनके खिलाफ षड़यंत्र कर रहे हैं। अग्रवाल का कहना है कि एआईसीसी सदस्य पर मध्य प्रदेश की अनुशासन समिति कार्रवाई नहीं कर सकती। इस समिति को यह कार्रवाई करने का अधिकार ही नहीं है। वे इस मामले में एआईसीसी में अपनी बात रखेंगे।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री तोमर से की मुलाकात, कृषि और किसान-कल्याण से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा

गौरतलब है कि गोडसे भक्त बाबूलाल चौरसिया के कांग्रेस में शामिल करने के खिलाफ मानक अग्रवाल ने कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अग्रवाल ने कहा था कि कमलनाथ जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह गोडसे की विचारधारा के साथ हैं या गांधी जी की विचारधारा के साथ। गोडसे समर्थक को पार्टी में शामिल करना और जिस तरीके से उन्होंने अडानी और अंबानी की तारीफ पिछले दिनों की थी, उससे यह स्पष्ट होता है कि वह हमेशा से पार्टी की विचारधारा के विपरीत चल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

US House ने पास किया Russia प्रतिबंध बिल, Donald Trump को मिला Tariff लगाने का अधिकार

Kanya Sankranti पर सूर्य पूजा और तर्पण से दूर होगा कालसर्प दोष, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

Donald Trump के हाथ लगा सुपर-पावर बिल! रूसी तेल खरीदने वाले देशों की खैर नहीं, भारत और चीन पर मँडराया 100% टैरिफ का खतरा!

PM Narendra Modi करेंगे Cabinet की दो दिवसीय चिंतन बैठक की अध्यक्षता, दिल्ली में मंथन