Jammu and Kashmir: सीमा पर फिर 'ड्रोन युद्ध' की आहट! पाक की नापाक साजिश पर भारत का कड़ा प्रहार, सांबा में सर्च ऑपरेशन जारी

By रेनू तिवारी | Mar 14, 2026

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर पाकिस्तानी ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि के बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार को व्यापक तलाशी अभियान (Cordon and Search Operation) चलाया। सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियारों या नशीले पदार्थों की तस्करी की आशंका को देखते हुए कई अग्रिम गांवों को खंगाला जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर रात रामगढ़ सेक्टर के कंद्राल, अब्ताल और बहादुरपुर गांवों के ऊपर एक दुश्मन ड्रोन को मंडराते हुए देखा गया।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

 

सुरक्षा बलों ने पिछले दो दिन में यहां निकटवर्ती आर एस पुरा सेक्टर के सीमावर्ती गांवों में ड्रोन से खेप गिराए जाने की जानकारी मिलने के बाद 3.5 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक है। अधिकारियों ने कहा कि आर एस पुरा सेक्टर से मादक पदार्थ मिलने के मामले में पूछताछ के लिए दो संदिग्ध तस्करों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था सख्त

सीमा पर बढ़ती ड्रोन गतिविधियों को देखते हुए बीएसएफ (BSF) और स्थानीय पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। ग्रामीणों को भी किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को देने के लिए कहा गया है। 

प्रमुख खबरें

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा