विदेश मंत्री जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2023

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की और भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों से जुड़े मुख्य पहलुओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अल्बनीज के बीच वार्ता से पहले जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ आज सुबह ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मिलकर अच्छा लगा। उनकी यात्रा और आज का वार्षिक शिखर सम्मेलन हमारे संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाएगा।’’ प्रधानमंत्री मोदी और अल्बनीज के व्यापार एवं निवेश, रक्षा व महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों में समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर व्यापक चर्चा करने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Reliance Industries की Jio Platforms को IPO में मिला 20 अरब डॉलर से अधिक का निवेश प्रस्ताव

Navratri में कपल्स को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? जानें क्या हैं जरूरी परंपराएं

बैंगन का भर्ता (व्यंग्य)

SMS Hospital पहुंचे BJP अध्यक्ष Madan Rathore, घायल RSS प्रचारक से मिलकर मांगा इंसाफ