Breaking News : विदेश मंत्री जयशंकर ने इजराइल के उद्योग मंत्री से मुलाकात की

By रेनू तिवारी | Dec 17, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजराइल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री नीर बरकत से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र संपन्न होने पर विश्वास व्यक्त किया। जयशंकर मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर इजराइल पहुंचे। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज यरुशलम में इजराइल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री नीर बरकत के साथ शानदार मुलाकात हुई।’’

इससे पहले दिन में, जयशंकर ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत की। जयशंकर का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भारत की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं।

News Source- PTI Information (यह खबर पीटीआई-भाषा ने जारी की है) 

प्रमुख खबरें

Jammu-Kashmir से आईं ये खबरें चिंता बढ़ाने वाली हैं! घुसपैठ, अवैध संचार नेटवर्क और ISI की नई साजिशों का खुलासा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Sri Lanka में त्योहार का जश्न मातम में बदला, नशे में धुत Driver ने 6 लोगों को रौंदा

Surya Chauhan Murder Case में Asad Encounter के बाद अब उसके घर पर Bulldozer Action की तैयारी

बालेन्द्र शाह ने सीमा विवाद सुलझाने के लिए ब्रिटेन को निमंत्रित कर अपनी जगहँसाई करवा ली है