विदेश मंत्री एस जयशंकर ने माइक पोम्पियो से कहा, कश्मीर पर पाक से सिर्फ द्विपक्षीय वार्ता होगी

By अंकित सिंह | Aug 02, 2019

विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से कहा कश्मीर पर वार्ता की यदि जरूरत पड़ी, तो यह केवल पाकिस्तान से होगी और सिर्फ द्विपक्षीय होगी। माना जा रहा है कि भारत ने अमेरिका के मध्यस्थता की पेशकश को ठुकराते हुए ट्रंप को कड़ा संदेश देने की कोशिश की है। आज ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कि कश्मीर विवाद को सुलझाना भारत और पाकिस्तान पर निर्भर करता है लेकिन अगर दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देश इस दशकों पुराने मुद्दे को सुलझाने में उनकी मदद चाहेंगे तो वह इसके लिए तैयार हैं।

ट्रंप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ पिछले हफ्ते हुई बैठक का हवाला दे रहे थे जिसमें उन्होंने कश्मीर मुद्दे को सुलझाने में मदद की पेशकश की थी। भारत ने इस पेशकश को खारिज कर दिया था जबकि पाकिस्तान ने ट्रंप के बयान का स्वागत किया था।

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!