Indian Rupee ने दिखाया दम, गिरावट से उबरकर US Dollar के मुकाबले 94.26 पर हुआ क्लोज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2026

रुपया शुरुआती गिरावट से उबरते हुए बृहस्पतिवार को 23 पैसे की बढ़त के साथ 94.26 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड और अमेरिकी डॉलर सूचकांक के ऊपरी स्तर से नीचे आने से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच शांति की उम्मीदों से ब्रेंट क्रूड की कीमतें 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं। हालांकि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और आयातकों की सुरक्षित निवेश के रूप में डॉलर की मांग जैसे कारकों ने रुपये की तीव्र वृद्धि को सीमित कर दिया।

अमेरिकी डॉलर में गिरावट भी रुपये को समर्थन दे सकती है।’’ चौधरी ने कहा, ‘‘हालांकि आयातकों की ओर से डॉलर की मांग और विदेशी निवेशकों की निकासी से तेज बढ़त सीमित हो सकती है। डॉलर के मुकाबले रुपये के हाजिर भाव के 93.80 से 94.40 के बीच रहने के आसार हैं।’’ इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.86 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 114 अंक टूटकर 77,844.52 अंक पर जबकि निफ्टी 4.30 अंक फिसलकर 24,326.65 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.23 प्रतिशत गिरावट के साथ 99.01 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 5,834.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग

Nandigram Bypoll में BJP प्रत्याशी हसीरानी रथ ने तय किया 1.10 लाख वोटों का लक्ष्य

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब