By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2025
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सदस्य संजय यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने फोन करके उनसे 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। यादव ने कहा कि फोन करने वाले ने पैसे न देने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।
हालांकि, उन्होंने कॉल करने वाले का नाम बताने से इनकार कर दिया। सचिवालय थाने के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सांसद की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।