मधुमेह टाइप एक पीड़ित छात्रों के लिए सीबीएसई परीक्षाओं में अतिरिक्त समय: केरल एसएचआरसी ने रिपोर्ट मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2024

 केरल राज्य मानवाधिकार आयोग (एसएचआरसी) ने टाइप एक मधुमेह से पीड़ित छात्रों के लिए परीक्षा में अतिरिक्त समय की मांग वाली याचिका पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से रिपोर्ट मांगी है।

यह निर्देश बुशरा शिहाब नामक महिला द्वारा दायर याचिका पर आया है, जिन्होंने कहा है कि केरल सरकार एसएसएलसी और प्लस 2 परीक्षाओं में टाइप एक मधुमेह से पीड़ित छात्रों के लिए परीक्षा के हर घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय दे रही है।

उन्होंने मांग की है कि सीबीएसई परीक्षाओं में भी यही स्वरूप अपनाया जाए। उन्होंने अपनी याचिका में यह भी कहा कि राज्य में टाइप एक मधुमेह से पीड़ित 8,000 से अधिक बच्चे हैं और देश में आठ लाख से अधिक ऐसे बच्चे हैं।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी