प्रिंस विलियम ने न्यूजीलैंड मस्जिद हमले पर ‘‘हर प्रकार के चरमपंथ’’ को हराने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2019

क्राइस्टचर्च। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने न्यूजीलैंड मस्जिद नरसंहार में जीवित बचे लोगों के साथ एक भावुक मुलाकात के दौरान ‘‘हर प्रकार के चरमपंथ’’ को हराने की शुक्रवार को अपील की। प्रिंस से मुलाकात करने के लिए क्राइस्टचर्च की अल नूर मस्जिद में करीब 160 लोग एकत्र हुए। प्रिंस ने पहले कहा था कि जब ‘‘एक अच्छा दोस्त’’ जरूरत में होता है तो आप ‘‘आप उनके पास जाते हैं और उनके कंधे पर हाथ रखते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे प्रिंस विलियम, शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में आप खड़े हुए और एक साथ खड़े हुए। त्रासदी की प्रतिक्रिया में आपने कुछ उल्लेखनीय कर दिखाया। उन्होंने कहा कि इन पिछले दिनों में आपने दुनिया को जो सिखाया है, मैं उसके प्रति आभार व्यक्त करते हुए आपके साथ खड़ा हूं। मैं आशावाद में आपके साथ खड़ा हूं, मैं दुःख में आपके साथ खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि प्यार की ताकत हमेशा नफरत की ताकत पर भारी पड़ती है, चरमपंथ के सभी प्रारूपों को पराजित करना होगा।

प्रमुख खबरें

Jharkhand Students Protest: छात्र आंदोलन के चलते रांची में स्कूल बंद, विधानसभा के पास सुरक्षा कड़ी

Jharkhand में JSSC छात्रों का प्रदर्शन तेज, सरकार से बातचीत बेनतीजा होने के बाद आज विधानसभा की ओर मार्च

Sawan Tradition: सावन में बेटियों का घर आना क्यों माना जाता है सौभाग्य? जानिए सोलह श्रृंगार और Gifts का महत्व

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज