मस्कारा लगाए बिना ही पलकें दिखेंगी आकर्षक और लंबी-घनी, जानें ये बेहतरीन टिप्स

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 07, 2024

खूबसूरत आंखें सुंदरता में चार चांद लगा देती है। इसलिए आईमेकअप काफी जरुरी होता है। अब रोज-रोज आईमेकअप करना सही नहीं होता है। अगर आप डेली पलकों को घनी-लंबी और खूबसूरत चाहते हैं तो इन टिप्स को फॉलो जरुर करें। आमतौर पर खूबसूरत आंखें दिखाने के लिए मस्कारा या फिर फेक आईलैशेज का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन रोजाना आईमेकअप करना भी ठीक नहीं होता है, वरना आंखों की पलके टूटने लगती है, इससे अच्छा आप अपनी पलकों को आकर्षक और लंबी-घनी दिखाने के लिए इन टिप्स को अपनाएं।

पेट्रोलियम जेली का करें प्रयोग

अगर आप बिना मस्कारे के अपनी आई लैशेज को लंबा-घना और खूबसूरत दिखने के लिए वेसलिन आपकी खूब मदद कर सकता है। आप किसी पुराने मस्कारे के ब्रश को लें और उस पर पेट्रोलियम जेली अप्लाई कर सकते हैं। अब इसे आप पलकों ठीक वैसे ही लगाएं जैसे आप मस्करा लगाते हैं।

ऑलिव ऑयल और कैस्टर ऑयल का करें प्रयोग

पलकों को अपनी घनी-लंबी और खूबसूरत दिखाने के लिए ऑलिव ऑयल और कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। क्लीन मस्कारा ब्रश से अपनी उंगलियों के प्रयोग करने से थोड़ा सा ऑयल लें। फिर आप इस पलकों पर लगाते हुए उन्हें ऊपर की तरह लिफ्ट करें। इसको करने से आपकी पलकें शाइनी औक अपलिफ्ट दिखेंगी। लेकिन ध्यान रहे कि ऑयल की क्वांटिटी काफी कम रखें। ये आपके मेकअप का लुक भी बिगाड़ सकता है। 

एलोवेरा जेल लगाएं 

आईलैशेज को लंबा-घना दिखाने के लिए के एलोवेरा जेल का यूज करें। इसके लिए आप थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें और मस्कारे की तरह अपनी आइलैशेज पर जरुर अप्लाई करें। इसके यूज से पलकें नेचुरली शाइन करती है, लंबी और घनी दिखती हैं।

प्रमुख खबरें

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota