Raju Srivastav Death News: राजू के निधन से नम हुईं आंखें, PM मोदी, राजनाथ, शाह और नड्डा ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2022

नयी दिल्ली। पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई नेताओं ने बुधवार को हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया। श्रीवास्तव का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे और 40 दिन से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे। दिल्ली के एक होटल में व्यायाम करते समय 10 अगस्त को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी ‘एंजियोप्लास्टी’ की गई थी। तभी से वह जीवन रक्षक उपकरणों पर थे और होश में नहीं आए।पीएम मोदी ने कहा कि राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वे हमको बहुत जल्दी छोड़कर चले गए लेकिन वे वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं हैं। राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे एक मंजे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’ 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा