प्रत्यक्षदर्शी ने CBI के आरोपपत्र में बताया, टाइटलर ने भीड़ से सिखों को मारने, दुकानें लूटने को कहा

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2023

1984 के सिख विरोधी दंगों में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जगदीश टाइटलर के खिलाफ दायर आरोपपत्र में प्रत्यक्षदर्शी गवाहों ने कांग्रेस नेता पर भीड़ को उकसाने और दंगों का नेतृत्व करने का आरोप लगाया है। आरोप पत्र में प्रत्यक्षदर्शी के बयान में कहा गया है कि जगदीश टाइटलर ने भीड़ से पहले सिखों को मारने और फिर उनकी दुकानें और कीमती सामान लूटने के लिए कहा। सीबीआई ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में टाइटलर के खिलाफ 20 मई, 2023 को आरोप पत्र दायर किया। जांच एजेंसी ने उन पर हत्या, दंगा और अपमान के आरोप में मामला दर्ज किया।

इसे भी पढ़ें: Adani Group से प्रतिस्पर्धा करने वाली कंपनियों के खिलाफ CBI, ED इस्तेमाल किया गया: कांग्रेस

एक अन्य बयान के अनुसार, टाइटलर, जो तत्कालीन संसद सदस्य थे। दिल्ली के आज़ाद मार्केट में गुरुद्वारा पुल बंगश को भी उकसाया था। टाइटलर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए गुरुद्वारे के सामने मौजूद थे। आरोप पत्र में कहा गया है कि स्थिति को देखने के बाद, बस में उसके सह-यात्रियों ने सिख प्रत्यक्षदर्शी को अपनी पगड़ी उतारने और अपने घर वापस जाने की सलाह दी।

प्रमुख खबरें

Team India के Head Coach Gautam Gambhir बोले- कार्यकाल की नाकामी और सफलता दोनों मंजूर

सुबह का मूड या रात का रोमांस? जानिए सेक्स करने का सबसे सही समय कौन सा है और इसके क्या फायदे हैं

कच्चे तेल में तेजी और मजबूत US Dollar के बीच रुपया 95.96 के स्तर पर फिसला

Congress ने तेज की तैयारी, Parliament में CEC Gyanesh Kumar पर आएगा महाभियोग!