इंजन हवा में बंद होने की घटनाओं के बाद FAA ने बोइंग 737 विमानों की जांच का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2020

वाशिंगटन। सुरक्षा नियामकों ने उड़ान के दौरान कुछ बोइंग 737 जेट के इंजन बंद होने के बाद इन विमानों की जांच का निर्देश दिया है। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने एयलाइंस को आपात निर्देश दिया है कि वे ऐसे विमानों की जांच करें और यदि जरूरी हो, तो इंजन के महत्वपूर्ण कलपुर्जे को बदलें। हाल में चार उड़ानों के दौरान इंजन हवा में बंद होने के मामले सामने आए हैं। एफएए ने शुक्रवार को कहा कि उसके इस आदेश से अमेरिका में करीब 2,000 दो इंजन वाले यात्री विमान प्रभावित होंगे। एफएए ने परिचालक कंपनियों से कहा है कि वे कम से कम सात दिन से खड़े या सेवाएं फिर शुरू करने के बाद 11 से कम उड़ानों का परिचालन करने वाले बोइंग 737 विमानों की जांच करें। इस तरह की खबरें आई हैं कि कुछ इंजन वॉल्व अटक जाते हैं। दोनों इंजनों के वॉल्व में जंग या क्षरण से पावर पूरी तरह बंद हो जाती है और उसमें इंजन दोबारा शुरू करने की क्षमता नहीं रहती। ऐसे में पायलट को हवाईअड्डे के बजाय किसी अन्य स्थान पर विमान उतारने पर बाध्य होना पड़ता है।

प्रमुख खबरें

Dhruv Rathee की नागरिकता और वीजा शर्तों की जांच करे गृह मंत्रालय: Bhaskar Rao

Samrat Choudhary का निर्देश: Bihar में STF होगी मजबूत, Dial-112 का रिस्पॉन्स टाइम घटेगा

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर