Parliament Winter Session: कुर्सी बचाने के लिए कानून में संशोधन करना ही कांग्रेस का चेहरा, राज्यसभा में निर्मला सीतारमण ने साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Dec 16, 2024

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संविधान के 75 साल पूरे होने पर राज्यसभा में चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि भारत का संविधान समय की कसौटी पर खरा उतरा है। वित्त मंत्री ने संविधान की 75 साल की यात्रा को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि संविधान में समय समय पर संशोधन हुए, संविधान ने संकट का दौर भी देखा। वित्त मंत्री सीतारमण ने राज्यसभा में कहा कि कांग्रेस परिवार और वंशवाद की मदद के लिए संविधान में संशोधन करती रही। सीतारमण ने राज्यसभा में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने संविधाान में जो संशोधन किए वह लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए नहीं बल्कि सत्ता में बैठे लोगों की रक्षा के लिए थे। 

इसे भी पढ़ें: जज लोया का नाम लेकर क्या बोलीं मोइत्रा? संसद में मच गया हंगामा, मिली कार्रवाई की चेतावनी

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने का कांग्रेस का रिकॉर्ड इन दो लोगों तक ही सीमित नहीं है। 1975 में माइकल एडवर्ड्स द्वारा लिखी गई एक राजनीतिक जीवनी "नेहरू" पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन्होंने "किस्सा कुर्सी का" नामक फिल्म पर भी सिर्फ इसलिए प्रतिबंध लगा दिया क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटे पर सवाल उठाया गया था। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारत के ध्वजवाहक बने Pawan Sehrawat, किट न मिलने से हटे तूर

खुदा की नमाज के दौरान मस्जिद में लोगों के उड़े चिथड़े... आत्मघाती धमाका, 21 लोगों की मौत, खून और चीखों से थर्राया कोहाट

DUSU Election Result: 2000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बीच वोटों की गिनती शुरू

नीतीश कुमार ने खुद छोड़ा CM पद, लालू भी बने थे BJP के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर करारा पलटवार!