फेसबुक को दिल्ली विधानसभा समिति के समक्ष पेश होने के लिए 14 दिन का और समय मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सौहार्द्र समिति ने फेसबुक इंडिया को 14 दिन का समय और दिया है तथा उससे फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों पर एक वरिष्ठ प्रतिनिध को 18 नवंबर को उसके समक्ष पेश करने के लिए कहा है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी। बयान के मुताबिक, फेसबुक ने विधायक राघव चड्ढा के नेतृत्व वाली समिति से पेशी के लिए संभावित सबसे अच्छे अधिकारियों की पहचान करने के वास्ते कुछ और समय मांगा था। समिति ने यह अनुरोध स्वीकार कर लिया है। इससे पहले समिति ने उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुए दंगों पर फेसबुक इंडिया को उसके समक्ष एक वरिष्ठ प्रतिनिधि को दो नवंबर को पेश करने के लिए कहा था।

इसे भी पढ़ें: हमारे कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट, CM शिवराज ने कहा- हमें परिणामों से मिल रही है योजनाओं की स्वीकृति

इसके अनुसार समिति की कार्यवाही 18 नवंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे पुन: निर्धारित की गयी है।’’ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 23 फरवरी और 26 फरवरी 2020 के बीच नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थकों और उसके विरोधियों के बीच हिंसा में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गयी थी और सैकड़ों घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता