ऑनलाइन मंच पर नफरत, असहिष्णुता से निपटने के लिए फेसबुक ने नयी पहल शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2021

नयी दिल्ली। फेसबुक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने ऑनलाइन मंच पर नफरत और असहिष्णुता से निपटने के लिए जरूरी साधन और संसंधान उपलब्ध कराने के वास्ते एक नई पहल द रेजिलियेंसी इनीशियेटिव वेबसाइट शुरू की है। एशिया फाउंडेशन के साथ साझेदारी में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य एशिया प्रशांत क्षेत्र में सहिष्णुता को बढ़ावा देना, अंतर-धर्म एवं अंतर-जातीय समझ को मजबूत करना और हिंसक चरमपंथ जैसी कारगुजारियों से निपटना है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड: चतरा से TSPC का नक्सली कमांडर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार- गोलाबारूद हुए बरामद

इसमें क्षेत्र के समुदायों से मिली जानकारी के साथ प्रमुख मामलों का अध्ययन भी शामिल किया गया है। यह वेबसाइट इस समय अंग्रेजी में उपलब्ध है। यह आने वाले सप्ताह में बंगाली, थाई एवं उर्दू भाषाओं में शुरू की जाएगी तथा भविष्य में और भी भाषाओं में उपलब्ध होगी। एशिया फाउंडेशन एक मुनाफे के लिये काम नहीं करने वाला अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन है जो कि सरकार और स्थानीय समुदायों से अलग अलग भागीदारों को एक साथ जोड़ता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य