अमेरिकी चुनाव को लेकर सख्त हुई फेसबुक! ट्रंप के समर्थन में पोस्ट करने वाले फर्जी अकाउंट हटाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2020

मेनलो पार्क (अमेरिका)। फेसबुक ने ऐसे 276 अकाउंट हटा दिए हैं जिनका इस्तेमाल फर्जी तौर पर दक्षिणपंथी अमेरिकी लोगों के रूप में किया जाता था तथा इन अकाउंट से ऐसे समाचार पर टिप्पणी की जाती थी। अकसर ये टिप्पणियां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में होती हैं। कंपनी ने बृहस्पतिवार को इस बाबत घोषणा की। फेसबुक ने एरिजोना की एक डिजिटल कम्युनिकेशन कंपनी पर भी स्थायी प्रतिबंध लगा दिया जिसके बारे में उसका कहना है कि इन फर्जी अकाउंट के पीछे इस कंपनी का हाथ है। पिछले महीने ‘दि वाशिंगटन पोस्ट’ ने रिपोर्ट दी थी कि ट्रंप समर्थक समूह ‘टर्निंग पॉइंट ऐक्शन’ किशोरों को समन्वित रूप से समर्थनकारी संदेश भेजने के लिए पैसे दे रहा है जो फेसबुक के नियमों का उल्लंघन है। फेसबुक और ट्विटर ऐसे फर्जी अकाउंट हटाते रहती हैं जो अमेरिकी राजनीतिक विमर्श में दखल देकर चुनाव को प्रभावित करने के प्रयास करते हैं।

प्रमुख खबरें

Jayaprakash Narayan की जयंती पर Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने किया नमन

Delhi में COJPA नेताओं को हिरासत में लेने पर बरसे DK Shivakumar, पूछा- लोकतंत्र है या आपातकाल

Supreme Court का निर्देश, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को अवैध रूप से हिरासत में न लें

Lockie Ferguson ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की, भारतीय टी20 टीम में चयन पर जताई खुशी