By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2021
सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक की आमदनी में 2020 की अंतिम तिमाही में जोरदार इजाफा हुआ और कोविड-19 महामारी के चलते लोगों के घर में रहने से उसके उपयोगकर्ताओं में बढ़ोतरी हुई तथा डिजिटल विज्ञापन से आय बढ़ी। हालांकि, कंपनी ने 2021 को लेकर अनिश्चितता जताई है और कहा कि वह इस साल के दूसरे हिस्से में आमदनी को लेकर महत्वपूर्ण दबाव का सामना कर सकती है।
इस दौरान कंपनी की आय 22 प्रतिशत बढ़कर 28.07 अरब डॉलर हो गया। फेसबुक का मासिक उपयोगकर्ता आधार 12 प्रतिशत बढ़कर 2.8 अरब हो गया। फेसबुक में 2020 के अंत तक 58,604 कर्मचारी काम कर रहे थे।