आईटी नियमों के तहत दो जुलाई को अंतरिम अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करेगा फेसबुक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2021

नयी दिल्ली। प्रमुख सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने मंगलवार को कहा कि वह आईटी नियमों के तहत दो जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट प्रकाशित करेगी, और 15 मई से 15 जून के बीच सक्रिय रूप से हटाई गई सामग्री के बारे में जानकारी देगी। साथ ही फेसबुक ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट 15 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी, जिसमें उसे मिली शिकायतों और उस पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा होगा। नए आईटी नियम 26 मई से लागू हुए हैं और इसके तहत बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करना होगा, जिसमें उन्हें मिली शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा होगा। फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आईटी नियमों के अनुसार हम 15 मई से 15 जून की अवधि के लिए दो जुलाई को एक अंतरिम रिपोर्ट प्रकाशित करेंगे।

प्रमुख खबरें

UP Politics: BJP का बड़ा Action Plan, Nitin Nabin परखेंगे Western UP में जमीनी ताकत

इंसानों को मार देगा, इंसानी कंट्रोल से बाहर... AI को लेकर हर रोज हो रहे कौन-कौन से खुलासे, सच्चाई, डर या कहानी कुछ और है?

स्कूल मान्यता रिश्वत मामले में DMK नेता Anbil Mahesh से CCB ने की पूछताछ

UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज को लेकर Mayawati का केंद्र पर हमला, बोलीं- बढ़ेगा आम जनता का खर्च