लगभग छह घंटे के बाद फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम फिर शुरू, मार्क जुकरबर्ग ने माफी मांगी

By रेनू तिवारी | Oct 05, 2021

फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप 6-7 घंटे बाद एक बार फिर शुरू हो गया है। विश्वभर में अचानक इन बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बंद हो जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 6 घंटे तक विश्वभर में फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पूरी तरह से ठप हो गया था। 7 घंटे बाद सभी तरह की परेशानियों को दूर करके एक बार इन सभी को फिर से सुचारू रूप से चला दिया गया। सरवर ठीक होने के बाद कंपनी के मालिक मार्क जुकलबर्ग से इस परेशानी के लिए यूजर्स से माफी मांगी। जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया पर लिखे एक पोस्ट में कहा, 'फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप एवं मैसेंजर अब दोबारा वापस आ रहे हैं। इन सेवाओं में आज हुई दिक्कत दुखद है। आप जिन लोगों के बारे में सोचते और चिंता करते हैं उनसे जुड़े रहने के लिए आप इन सेवाओं पर कितना निर्भर हैं, इसे हम जानते हैं।'

इसे भी पढ़ें: एनआईए ने तस्करी के मामले में तहरीक उल मुजाहिदीन के दो आतंकवदियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम की सेवाएं सोमवार रात वैश्चिक स्तर पर ठप्प हो गईं, जिसके चलते भारत सहित दुनिया के हजारों उपयोगकर्ताओं को इन डिजिटल मंचों का इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इंस्टाग्राम और मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का स्वामित्व भी फेसबुक के पास है। यह दिक्कत भारतीय समयानुसार रात करीब नौ बजे शुरू हुई। उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की कि वे तीनों मंचों में किसी का भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम इससे अवगत हैं कि कुछ लोगों को हमारे उत्पादों का इस्तेमाल करने में समस्या हो रही है। हम इसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द चीजें सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं और हमें इस असुविधा के लिए खेद है।’’ 

हालांकि, कंपनी ने वैश्विक स्तर पर आयी इस दिक्कत का कारण नहीं बताया। इंस्टाग्राम द्वारा साझा किए गए एक ट्वीट में कहा गया है, ‘‘इंस्टाग्राम और दोस्तों को अभी थोड़ी दिक्कत हो रही है और आपको उनका उपयोग करने में समस्या हो सकती है। हमारे साथ बने रहें, हम इसे लेकर प्रयासरत हैं।’’ माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस दिक्कत को लेकर ट्वीट की बाढ़ आ गई क्योंकि सोशल मीडिया मंचों के उपयोगकर्ताओं ने इस दिक्कत को लेकर पोस्ट और मीम्स साझा किये। भारत में फेसबुक के साथ-साथ इसके अन्य सोशल मीडिया मंचों के उपयोगकर्ताओं की काफी संख्या है। इस साल की शुरुआत में साझा किए गए सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में 53 करोड़ व्हाट्सऐप उपयोगकर्ता, 41 करोड़ फेसबुक उपयोगकर्ता और 21 करोड़ इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता हैं।

प्रमुख खबरें

आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! Petrol-Diesel Price में ₹28 तक की बढ़ोतरी के बने आसार

Liverpool फैंस को मिली बड़ी राहत, Mohamed Salah की Injury पर आया अपडेट, जल्द लौटेंगे मैदान पर

Thomas Cup में भारत का धमाल, Chinese Taipei को 3-0 से रौंदकर Semi-Final में बनाई जगह।

India-Bangladesh रिश्तों में तल्खी! असम CM के बयान पर Dhaka ने जताई कड़ी आपत्ति, भेजा समन।