फेस को अधिक यंगर बनाने के लिए करें यह फेशियल एक्सरसाइज

By मिताली जैन | Apr 03, 2022

आज के समय में लोग खुद को चुस्त व तंदरूस्त बनाए रखने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। परफेक्ट और स्लिम फिगर पाने के लिए आप घंटों जिम में बिताते होंगे। लेकिन अगर आपका फेस ही चबी हो और उस पर झुर्रियां व रिंकल्स आदि हों तो ऐसे में आपकी एक्सरसाइज का क्या फायदा? इससे यकीनन आपकी उम्र अधिक नजर आएगी। बता दें कि शरीर के बाकी हिस्सों की तरह, चेहरे और गर्दन की 57 से अधिक मांसपेशियों को टोन और फिट रहने के लिए व्यायाम की आवश्यकता होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही फेशियल एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो आपके फेस को अधिक टोन व यंगर बनाने में मदद करेंगी-

प्लैटिस्मा वह मांसपेशी है जो आपकी जॉलाइन को आपके कंधों से जोड़ती है। इस पेशी के ढीले होने से डबल चिन और गर्दन की त्वचा ढीली हो जाती है।  इस समस्या को ठीक करने के लिए आप यह एक्सरसाइज करें। सबसे पहले सीधे खड़े हों या बैठें, और अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं जैसे कि छत की ओर देखना हो। अपना सिर पकड़ो। अब अपनी जीभ को हल्का उपर की ओर करें। मांसपेशियों के संकुचन के कारण आपको अपनी गर्दन में हल्का झुनझुनी दर्द महसूस होगा। कुछ क्षण ऐसे ही रहें और फिर सामान्य स्थिति में लौट आएं। आप इस एक्सरसाइज के पांच सेट करें।

करें ब्रो रेजर एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज आपकी आईब्रो और माथे के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। इसके लिए आप अपनी तर्जनी और मध्यमा उंगलियों को एक साथ अपनी आईब्रो के ठीक उपर रखें। अब अपनी भौंहों को ऊपर और नीचे उठाएं। आप इसे 10 बार दोहराएं। आप इस एक्सरसाइज के पूरे 6 सेट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ज़्यादा मात्रा में करते हैं पालक का सेवन तो हो जाएं सावधान! हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

करें जिह्वा बंध एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज आपके चेहरे को ना केवल अधिक टोन करती है, बल्कि आपकी जॉलाइन को आकार देने के लिए एकदम सही है। इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले जमीन पर आराम से बैठ जाएं और अपनी जीभ के उपरी हिस्से को मुंह के अंदर उपर की वॉल पर टच करें। जब तक आप अपनी गर्दन में खिंचाव महसूस न करें तब तक अपनी जीभ को मुंह के उपर की वॉल पर टच करके रखें। इस अभ्यास को चार से पांच बार दोहराएं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

UPSC 2025 Selection: OBC Creamy Layer नियमों पर Supreme Court में Special Bench के गठन की तैयारी

Patna में BPSC छात्रों का उग्र प्रदर्शन, CM आवास घेराव पर पुलिस से झड़प, वॉटर कैनन चला

ज़रा हटके ज़रा बचके, ये सफर नहीं आसान...10 KM का किराया 500 रुपये! भाषा विवाद के बीच अपने ही शहर में टूरिस्ट बने मुंबईवासी?

Samay Raina के शो Indias Got Latent में बड़ा धमाका! Nawazuddin Siddiqui और Bhuvan Bam एक साथ, इंटरनेट पर मचेगा गदर