ज़्यादा मात्रा में करते हैं पालक का सेवन तो हो जाएं सावधान! हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

spinach

पालक में कैल्शियम, सोडियम, क्लोरिन, आयरन और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पालक के सेवन से खून की कमी दूर होती है। इसे खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। पालक खाने के फायदे के साथ साथ कई नुकसान भी हैं।अधिक मात्रा में पालक खाया जाए तो इससे स्वास्थ्य को कई नुकसान हो सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसी ही एक हरी पत्तेदार सब्जी है पालक। इसमें कैल्शियम, सोडियम, क्लोरिन, आयरन और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पालक के सेवन से खून की कमी दूर होती है। इसे खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। लेकिन पालक खाने के फायदे के साथ साथ कई नुकसान भी हैं। अगर अधिक मात्रा में पालक खाया जाए तो इससे स्वास्थ्य को कई नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं -

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रोजाना करें छाछ का सेवन, सेहत को मिलेंगे कई दमदार फायदे

पालक में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसके अत्यधिक सेवन से गैस, सूजन और ऐंठन जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

बहुत अधिक मात्रा में पालक खाने से शरीर में थकावट होने लगती है। इससे शरीर पर विषाक्त प्रभाव हो सकता है।

पालन में भले ही पोषक तत्व मौजूद हों लेकिन इसमें मौजूद ऑक्सेलेट से शरीर में मौजूद मिनरल्स को अवशोषित करने की क्षमता प्रभावित होती है। ये आयरन, कैल्शियम और जिंक को अवशोषित करने के बाधा उत्पन्न करता है।

हरी पत्तेदार सब्जियों में हिस्टामाइन मौजूद होता है। यह शरीर के कुछ सेल्स में पाया जाने वाला एक केमिकल है। इससे शरीर में एलर्जी की समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: शरीर में आयरन की कमी होने पर नजर आते हैं यह संकेत, हो जाएं सतर्क

ज्यादा अधिक मात्रा में पालक खाने से किडनी में पथरी की समस्या हो सकती है। दरअसल, पालक का ज्यादा सेवन करने से कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है जिससे किडनी स्टोन होने का खतरा बढ़ जाता है।

ज्यादा पालक खाने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है जिससे गठिया की समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, पालक में प्यूरिन्स और कुछ ऐसे केमिकल मौजूद होती हैं जो शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ाते हैं। इससे जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

- प्रिया मिश्रा

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़