फैक्ट्री मैनेजर ने मजदूर के साथ की मारपीट, भोपाल के पास मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र का मामला

By दिनेश शुक्ल | Nov 25, 2020

रायसेन।मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां कारखाने में एक मजदूर को छोटी सी गलती करने पर प्रबंधन द्वारा महिला मजदूरों के सामने निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद डरे सहमे पीड़ित मजदूर ने सतलापुर पुलिस थाने पहुंचकर एक लिखित आवेदन दिया है, आवेदन में पीड़ित ने कंपनी मालिक और मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए निर्वस्त्र कर पिटाई करने के आरोप लगाए हैं। मामला औद्योगिक क्षेत्र की एमवीएच कंपनी का है। फिलहाल सतलापुर पुलिस ने पीड़ित मजदूर की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर