FADA रिपोर्ट: 42 दिन के त्योहारी सीजन में वाहनों की खुदरा बिक्री 55.25 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 23, 2026

भारत में वाहनों की खुदरा बिक्री इस साल 42 दिन के त्योहारी सत्र के दौरान सालाना आधार पर 2.21 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 55.25 लाख इकाई पर पहुंच गई। पिछले साल जीएसटी 2.0 के कारण मांग बढ़ने से ऊंचे आधार के बावजूद यह वृद्धि दर्ज की गई। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

फाडा के अनुसार 2026 में 42 दिन की त्योहारी अवधि के दौरान वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 55,25,490 इकाई रही, जो समान अवधि के लिए अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। वर्ष 2024 के त्योहारी सत्र की तुलना में वाहनों की खुदरा बिक्री में 23.95 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाए जाने के बाद मांग की निरंतर रफ्तार को दर्शाती है। दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार 3.67 प्रतिशत बढ़कर 43,13,276 इकाई हो गई, जबकि तिपहिया वाहनों की बिक्री 5.32 प्रतिशत बढ़कर 1,93,576 इकाई रही।

वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री 7.13 प्रतिशत बढ़कर 1,55,761 इकाई, ट्रैक्टर की बिक्री 2.24 प्रतिशत बढ़कर 1,03,809 इकाई और निर्माण उपकरणों की बिक्री 26.06 प्रतिशत उछलकर 10,452 इकाई पर पहुंच गई। हालांकि, यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 7.16 प्रतिशत घटकर 7,48,616 इकाई रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 8,06,322 इकाई थी। इस दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की खुदरा बिक्री 52.62 प्रतिशत उछलकर पांच लाख इकाई के पार निकल गई।

इसमें इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों और इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों का मुख्य योगदान रहा। फाडा के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा, 2026 के त्योहारी सत्र के दौरान भारतीय वाहन खुदरा बाजार ने रिकॉर्ड के ऊपर रिकॉर्ड बनाया। पिछले साल के असाधारण आधार के बावजूद, इस साल त्योहारी खुदरा बिक्री 2.21 प्रतिशत बढ़कर 55,25,490 इकाई रही।

यह हमारे इतिहास में 42 दिन का अब तक का सबसे बेहतर त्योहारी सत्र है।

प्रमुख खबरें

बाप रे...सऊदी के दिल पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला, मुश्किल में MBS!

Sabarimala तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी चेतावनी: पम्पा नदी में कपड़े या कचरा फेंकने पर लगेगा 5,000 रुपये तक का जुर्माना

Amrita Khanvilkar Birthday: एक्ट्रेस Amrita Khanvilkar ने Marathi Cinema से Bollywood तक बनाई पहचान

Prabhasakshi NewsRoom: Bisleri Water में कैंसर कारक Bromate और PAHs जैसे खतरनाक Chemicals मिलने से हड़कंप