प्रदर्शनकारियों के आजादी वाले विवादित वीडियो शेयर कर फडणवीस ने पूछा- क्या उद्धव नारों से हैं सहमत?

By अभिनय आकाश | Dec 17, 2019

शिवसेना द्वारा जामिया में पुलिस कार्यवाही की तुलना जलियांवाला बाग से करने पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है। देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीटर पर एक साथ तीन कई ट्वीट कर शिवसेना को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। फडणवीस ने लिखा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जामिया विश्वविद्यालय की घटना की तुलना जलियावाला बाग के साथ करना उन सभी शहीदों का अपमान है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। फडणवीस ने इसके साथ ही एक वीडियों भी शेयर किया जिसमें कुछ छात्रों द्वारा हिन्दुओं से हम छीन के लेंगे आजादी के साथ ही लड़कर आजादी लेने के नारे लगाए जा रहे हैं। साथ ही फडणवीस ने शिवसेना से पूछा कि क्या उद्धवजी को वहां दिए गए नारों से सहमत होना चाहिए, कृपया देश और महाराष्ट्र को जवाब दें! इस तरह के आंदोलन को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने से, यह अब बहुत स्पष्ट है कि शिवसेना ने किस हद तक अपनी राजनीति के लिए समझौता किया है।

प्रमुख खबरें

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी

मेरी हत्या की कोशिश की जा रही, Beleghata हमले के बाद बोले TMC नेता Kunal Ghosh

REI Expo 2026 से जैव ऊर्जा क्षेत्र में ₹2,800 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद: IBA