महाराष्ट्र सरकार पर बरसे फडणवीस, मराठा आरक्षण के लिए प्रदर्शन पर रोक को आपातकाल की तरह बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2020

मुंबई। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र सरकार पर मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण के मुद्दे पर प्रदर्शन नहीं करने देने का आरोप लगाया और इसे राज्य में आपातकाल की तरह बताया। एक दिन पहले ही ठाकरे ने कहा था कि अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे किसानों को राष्ट्र-विरोधी कहना ‘आपातकाल से भी बुरी’ स्थिति है। इस पर फडणवीस ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री को पहले यह बताना चाहिए कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार ने किसानों के लिए क्या किया है। दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसानों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा था कि आंदोलन अब किसानों का नहीं रह गया है और इसमें वामपंथी तथा माओवादी तत्वों की घुसपैठ हो गयी है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका, MLC चुनाव में महा विकास आघाड़ी ने मारी बाजी 

ठाकरे के बयान के बारे में पूछे जाने पर राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष फडणवीस ने सोमवार को विधानसभा भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को पहले महाराष्ट्र की बात करनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि क्या महाराष्ट्र में किसानों की खुदकुशी की घटनाएं रुक गयी हैं। फडणवीस ने आरोप लगाया कि मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण के मुद्दे पर प्रदर्शन नहीं करने दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को उनके घरों में पीटा जा रहा है और जेल में डाला जा रहा है। हालांकि उन्होंने किसी घटना विशेष का उल्लेख नहीं किया।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द