'मैं भी गुगली फेंकूगा और बाकी सच सामने लाऊंगा', अजित पवार को लेकर Sharad Pawar के बयान पर फडणवीस का पलटवार

By अंकित सिंह | Jun 29, 2023

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा नेता सत्ता में आए बिना जीवित नहीं रह सकते हैं और 2019 में अजित पवार के साथ सुबह शपथ ग्रहण इस बात का प्रमाण है। 2019 में अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के सुबह-सुबह शपथ ग्रहण समारोह और अजित पवार के "विद्रोह" के संबंध में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के "गुगली बाउल पर विकेट" वाले बयान पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है। 

शरद पवार का वार

शरद पवार ने कहा था कि वे (भाजपा) सत्ता में आये बिना जीवित नहीं रह सकते।' राज्य में बीजेपी नेता सत्ता में रहने के लिए बेचैन हैं। उन्होंने कहा कि अजित पवार के साथ सुबह के शपथ ग्रहण समारोह ने यह स्थापित कर दिया कि भाजपा सत्ता में रहने के लिए किसी के भी साथ जा सकती है। मैं यही साबित करना चाहता था। और ये साबित हो गया। तुम इसे मेरा जाल कहो या कुछ और, ये तुम्हें तय करना है। 

इसे भी पढ़ें: Sharad Pawar vs Devendra Fadnavis: फडणवीस तब स्कूल में पढ़ रहे होंगे, डिप्टी सीएम की आलोचनाओं का शरद पवार ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब

क्या हुआ था

2019 में, महाराष्ट्र में चुनाव के बाद, शिवसेना और उसकी दो दशक से अधिक पुरानी सहयोगी भाजपा के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर अनबन हो गई थी। इसके बाद, भाजपा ने सुबह-सुबह शपथ ग्रहण समारोह में, देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और शरद पवार के भतीजे और राकांपा नेता अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। हालाँकि, गठबंधन अल्पकालिक था और राकांपा ने बाद में राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार बनाने के लिए शिव सेना और कांग्रेस के साथ त्रिदलीय गठबंधन में प्रवेश किया।

प्रमुख खबरें

Delhi News: द्वारका में रक्षा मंत्रालय की 30 वर्षीय महिला अधिकारी की संदिग्ध मौत, पति-ससुराल वालों पर FIR

Devendra Fadnavis बोले, संविधान और लोकतंत्र ने मुझे CM बनाया, Nagpur में युवाओं से संवाद

Kishore Kumar का अद्भुत करिशमा! एक सांस में गाया था यह Iconic Song, 56 साल से अमर

CRPF Jawan की Bihar के Rohtas में सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार के 4 लोग घायल